फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   400 tourists reach Pinjore Garden due to cancellation of Mango Festival

मैंगो फेस्टिवल रद्द होने से पिंजौर गार्डन पहुंचे मात्र 400 सैलानी

Mon, 06 Jul 2020 01:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
400 tourists reach Pinjore Garden due to cancellation of Mango Festival
पिंजौर गार्डन में रविवार को कम ही सैलानी दिखे। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। दो दिवसीय मैंगो फेस्टिवल के दौरान पिंजौर गार्डन में पर्यटकों का हुजूम उमड़ता था। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते पिंजौर गार्डन में मैंगो फेस्टिवल रद्द होने के कारण गार्डन सूना पड़ा हुआ है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में मात्र 400 सैलानी ही पहुंचे। इससे प्रबंधन का केवल 10 हजार रुपये की ही आय हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते करीब 28 वर्षों से जुलाई महीने के पहले सप्ताह में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाले मैंगो फेस्टिवल के दौरान आम के दीवाने पर्यटक आमों की विभिन्न किस्में देखने पिंजौर गार्डन पहुंचते थे। इसके अलावा फेस्टिवल के पहले और दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, आम खाओ प्रतियोगिता गार्डन में पहुंचने वाले सैलानियों का दिल मोह लेती थीं।
विज्ञापन

पहले पिंजौर गार्डन में होर्टीकल्चर एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है परंतु होर्टीकल्चर अधिकारियों ने गार्डन में मैंगो फेस्टिवल रद्द करने की पुष्टि करते हुए मैंगो फेस्टिवल को अपने स्तर पर ही लाडवा में आयोजित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो फेस्टिवल को रद्द करना कमजोर नेतृत्व का नतीजा : बंसल
पिंजौर गार्डन में हर साल सरकारी उदासीनता और सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है वहीं अब कोरोना महामारी का बहाना बना कर मैंगों मेले को पिंजौर से लाडवा ले जाना राज्य सरकार और कमजोर नेतृत्व को दर्शाता है। उक्त आरोप हरियाणा किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने लगाते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी भाजपा सरकार इसे यहां से बदलने की नीति बना रही थी और इस वर्ष कोरोना का बहाना बनाते हुए सरकार ने अपने मंसूबों को पूरा किया है। विजय बंसल ने कहा है कि मेले को शिफ्ट कर इस क्षेत्र के साथ भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है और वे इसको लेकर हर मोर्चे पर आवाज उठाने का काम करेंगे। किसी भी सूरत ए हाल में मेले को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed