{"_id":"64877bc00c505497e709f256","slug":"400-outstanding-students-and-teachers-honored-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-2137-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जैनेंद्र गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला शिक्षा विभाग की ओर से जी-20 निपुण भारत और निपुण हरियाणा के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने निपुण हरियाणा के तहत बच्चों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 400 अध्यापकों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात है भारत जी-20 बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसका केंद्र बिंदु मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत स्कूल, खंड, जिला व राज्य स्तर पर जी-20 प्रेजीडेंसी निपुण हरियाणा एफएलएन से संबंधित गतिविधियों के लिए जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर पर शिक्षा का आधार, निपुण, डिजिटल शिक्षा, एनईपी और जी-20 प्रेजीडेंसी के सुझाए गए विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न एफएलएन, लाॅ कास्ट पीएलएम प्रदर्शनी, शिक्षक, सलाहकार व विद्यार्थी पुरस्कार, बेस्ट प्रैक्टिस शेयरिंग, पैनल डिस्कशन आदि का आयोजन किया गया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सभी विद्यार्थी निपुण शिक्षा भी ग्रहण करें। शिक्षा विभाग बच्चों की रुचि के अनुसार उनको आधुनिक शिक्षा में ढालने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों द्वारा स्वयं रचित बाल गीतों का विमोचन भी किया। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डीपीआईयू की अध्यक्ष संध्या मलिक, एफएलएन समन्वयक असिंद्र कुमार, डाइट प्रिंसिपल महासिंह सिंधु, जिला उपशिक्षा अधिकारी डीपीसी डाॅ. कुलभूषण शर्मा, जिला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, जिला के समस्त बीआरसी, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।