फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 thousand rupees flown online from woman's bank account

महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाए चालीस हजार रुपये

Wed, 01 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees flown online from woman's bank account
पंचकूला। जिले में रहने वाले लोगों से ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों से रकम निकालने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते चंद दिनों में करीब दर्जन भर ऐसे केस दर्ज हुए हैं। ऐसा ही एक ओर मामला प्रकाश में आया है। इस बार अज्ञात शख्स ने सेक्टर-15 निवासी महिला प्रीतपाल कौर को निशाना बनाया है। अज्ञात आरोपी ने उनके बैंक खाते से ऑनलाइन चालीस हजार रुपये साफ कर दिए। जबकी एटीएम कार्ड प्रीतपाल कौर के पास ही मौजूद है। बावजूद इसके अमृतसर, एटीएम से उनके बैंक खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सेक्टर-14 थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रीतपाल कौर ने पुलिस को बताया कि उनका खाता सेक्टर-15 स्थित बैंक की ब्रांच में है। बताया कि 23 जून को उनके मोबाइल नंबर पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। उन्होने बैंक जाकर पता लगाया तो बैंक रिकार्ड के अनुसार पैसे अमृतसर के एटीएम कार्ड से निकाले गए हैं। जबकि एटीएम कार्ड प्रीतपाल के पास ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed