फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 percent subsidy will be available for setting up biogas plant

हरियाणा सरकार का फैसला : बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी, बढ़ेगी आमदन

Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
40 percent subsidy will be available for setting up biogas plant
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इससे दूध डेयरी, गौशालाओं के पास बायोगैस प्लांट लगाकर खाद, बिजली और कुकिंग गैस का उत्पादन करने का मौका है। ऐसा कर डेयरी और गौशाला न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं, बल्कि आसपास के गांवों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में करीब 7 लाख 60 हजार पालतू पशुधन है। इनके गोबर का इस्तेमाल कर 3.8 लाख क्यूबिक मीटर बायोगैस पैदा कर सकते हैं। इससे रोजाना 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकता है। डेयरी व गौशालाओं को 25, 35, 45 व 85 क्यूबिक मीटर क्षमता तक का बायोगैस प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह प्लांट लगाने के लिए परियोजना अधिकारी के पास आवेदन जमा करवा सकते हैं। पंचकूला स्थित हरियाणा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग यानि हरेडा इस योजना की नोडल एजेंसी है। यहीं से अनुदान स्वीकृत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट से बिजली बनाकर आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

प्लांट की क्षमता के हिसाब से चाहिए गोबर
25 क्यूबिक मीटर क्षमता के बायोगैस प्लांट के लिए 70 से 80, 35 क्यूबिक मीटर प्लांट के लिए 100 से 110 और 45 क्यूबिक मीटर के लिए 125 से 140 पशुओं के गोबर की आवश्यकता होती है। 60 क्यूबिक मीटर के लिए 175 से 180 जबकि 85 क्यूबिक मीटर क्षमता का संयंत्र स्थापित करने के लिए 250 से 270 पशुओं के गोबर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण रोकने में अहम बायोगैस प्लांट
मुख्यमंत्री ने बताया कि बायोगैस प्लांट लगाकर पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इससे प्राकृतिक खाद मिलती है, जो खेती के लिए बढ़िया उपजाऊ शक्ति का काम करती है। इसके अलावा बायोगैस प्लांट से धुआं-रहित गैस निकलती है, जिसका उपयोग एलपीजी की तरह खाना बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed