फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 percent increase in the rates of plots of Panchkula Extension-2

Panchkula News: पंचकूला एक्सटेंशन-2 के प्लाॅटों के रेट में 40 फीसदी का इजाफा

Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
40 percent increase in the rates of plots of Panchkula Extension-2
अगले सप्ताह तक 1012 स्क्वेयर मीटर, एक एकड़ व एक एकड़ से बड़े करीब 150 प्लॉटाें की नीलामी की जाएगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। यमुनानगर रोड पर पंचकूला एक्सटेंशन-2 के सेक्टर-10/11 में एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) ने औद्योगिक प्लॉटों का दर 22200 से बढ़ाकर 31900 प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। 576.84 एकड़ एरिया में विकसित औद्योगिक क्षेत्र में करीब 60 से 70 फीसदी प्लॉट बिक चुके हैं। शेष बचे 1012 वर्ग मीटर, एक एकड़ और एक एकड़ से बड़े करीब 150 प्लाटों की नीलामी की तारीख अगले सप्ताह तक आ जाएगी। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट टू के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 250 प्लॉटों की नीलामी हो चुकी है। पांच फर्म तैयार हो चुके हैं। करीब 20 उद्योग अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। यहां दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के उद्यमियों ने प्लॉट खरीदा है। सबसे ज्यादा दिल्ली और पंजाब के लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं। जिले में औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी से नए कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। इससे जहां जिले का विकास तो रफ्तार पकड़ेगा ही साथ ही रोजगार के मौके युवाओं को मिल सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्र पंचकूला से यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बना होने के कारण यहां पर औद्योगिक इकाइयों के सफल होने की उम्मीद ज्यादा है। इसके अलावा यहां पर सड़कें खुली हैं। यहां तक पहुंचना भी आसान है।
आईटी सेक्टर के भी कटेंगे प्लॉट
औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी के बाद यहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की प्लाॅटिंग की तैयारी चल रही है। करीब 5-6 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए यहां प्लॉट कटेंगे। इसे मास्टर प्लान में पहले से रखा गया है। साथ ही आईटी इंडस्ट्री, स्कूल के लिए भी साइट यहां है। 50 एकड़ में फार्मा से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से कलस्टर बनाया गया है। इसमें करीब 60 प्लॉट बिक चुके हैं। 1800 स्क्वेयर मीटर से एक एकड़ के करीब 100 प्लॉट शेष हैं। इसको फार्मा से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए रिजर्व किया गया है। फिलहाल मेडिकल से जुड़ा कारोबार हिमाचल प्रदेश के बद्दी की औद्योगिक इकाइयों के बूते पर चल रहा है। अगर यहां पर ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएं तो उनके सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन




पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट टू के शेष प्लॉटों की नीलामी की डेट अगले सप्ताह तक आ जाएगी। अभी बेसिक प्लाटों का रेट 22200 से बढ़ाकर 31900 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर किया है। - सौरभ सिंह, नोडल ऑफिसर, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे हुई रेटों में बढ़ोतरी


- 2020-21 में प्लाटों के रेट 10190 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर

-2021-22 में प्लाटों के रेट 11900 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
-2022-23 में प्लाटों के रेट 15500 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर

-2023-24 में प्लाटों के रेट 22200 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
-2024-25 में प्लाटों के रेट 31900 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed