{"_id":"60298bac8ebc3ee96e7cef88","slug":"40-people-donated-blood-pkl-office-news-pkl4040067110","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पुलवामा के शहीदों की याद में विश्वास फाउंडेशन ने रविवार अभयपुर स्थित पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 40 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला, हाय 5 फिटनेस जोन व अभयपुर गांववासियों के सहयोग से लगाया गया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक सोहाना मोहाली की टीम ने डॉ. रितेश गुलाटी की निगरानी में
रक्त एकत्रित किया। इसका उद्घाटन राजेश कुमार पार्षद अभयपुर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा हमला हुआ था। सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। राजेश कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।
शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर साध्वी शक्ति विश्वास, श्यामसुंदर साहनी, सत्यनारायण सिंह, सुरेश कुमार, चंदरजीत, अरविंद पांडे, भूपिंदर शर्मा, राहुल राघव ब्लड बैंक के डॉक्टर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
बुढ़नपुर में रक्तदान शिविर आज
15 फरवरी को सेक्टर-16 स्थित गांव बुढ़नपुर में नजदीक गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। दूसरों को जिंदगी देने के लिए शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। वर्तमान में कोरोना और ठंड की वजह से ट्राइसिटी के अस्पतालों में रक्त की कमी चल रही है। साध्वी नीलिमा विश्वास ने शहरवासियों से रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।