फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 people burn in Diwali fireworks, five people got eye infection

दिवाली की आतिशबाजी में 40 लोग झुलसे, पांच लोगों को आंख में हुआ इंफेक्शन

Tue, 29 Oct 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
40 people burn in Diwali fireworks, five people got eye infection
दिवाली पर पटाखों से 40 लोग झुलसे, पांच को आंख में इंफेक्शन
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सबको मिली छुट्टी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दीपावली पर पंचकूला जिले में पटाखों से अलग-अलग स्थानों पर बच्चों समेत करीब 40 लोग झुलस गए। इसके अलावा 5 को आंखों में इंफेक्शन हो गया। इन सबको इलाज के लिए सेक्टर-6 जिला सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
रविवार रात को पटाखों को आग लगाते वक्त लापरवाही बरतने से बच्चे, युवक, युवतियों समेत अन्य लोग झुलस गए। इसमें पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों के अलावा ब्लॉक कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी से मरीज सेक्टर 6 सिविल अस्पताल आए। इसके अलावा चंडीगढ़ और पंजाब की लगती सीमाओं से भी जलने वाले लोग इलाज कराने पहुंचे। अधिकतर लोगों को पटाखे जलाने के दौरान हाथ, पैर, अंगुली और आंखों में चोट आई है। हालांकि कोई गंभीर केस सिविल अस्पताल में नहीं आया। सभी आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल में बच्चों, युवक-युवतियों को लेकर उनके परिजन रविवार देर रात तक अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दिवाली त्योहार के दौरान मरीजों की देखरेख के लिए तैनात की गई नोडल ऑफिसर डॉ. पायल ने बताया कि दिवाली में जलने की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। 40 लोगों के झुलसने के केस आए थे। वहीं, पांच लोगों को पटाखे जलाने के दौरान आंख में इंफेक्शन की बात सामने आई थी। सभी मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पटाखों से ये झुलसे
पटाखों के दौरान झुलसने वालों में पंचकूला निवासी जितेंदर, मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी सोनिया, रोहित, मोरनी निवासी साहिल, सेक्टर-20 आशियाना निवासी ईशान, सेक्टर 10 निवासी निहारिका, आदित्य कुमार, महेश, लवजीत, अश्विनी, अंश, प्रिंस, मदनलाल, मुकुल कुमार, लवप्रीत कौर, पिंजौर निवासी अमित, कालका निवासी अशोक कुमार, नीलम, सुमित, श्याम, अभिषेक शर्मा, राजकुमार, स्मृति, मनीष, रजनीश, सेक्टर-12 निवासी शैली देवी, दीपक, गुरनूर, हिमांशु, कर्मचंद, जुगल किशोर, लक्की झुलस गए।

कोट
पटाखों से झुलसे लोगों में बच्चों की संख्या अधिक रही। पटाखों से लोगों के हाथ, अंगुली, चेहरे, पैर आदि झुलस गए। सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां पर पटाखे से जलने के केस पंचकूला के अलावा कालका, पिंजौर, बरवाला, रायुपररानी से भी आए। मरीजों को रेफर नहीं किया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
- डॉ. गोपाल कृष्ण भारद्वाज, पीएमओ, सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed