{"_id":"614ce5b68ebc3e0de74a4c40","slug":"4-71-lakh-applicants-will-appear-for-4358-posts-of-police-constable-panchkula-news-pkl4278037181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल के 4358 पदों के लिए परीक्षा देंगे 4.71 लाख आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल के 4358 पदों के लिए परीक्षा देंगे 4.71 लाख आवेदक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने जिला और आर्म्ड काडरों में 4358 कांस्टेबलों की विशाल भर्ती मुहिम के तहत 4,71,007 आवेदकों की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं।
केंद्रीय भर्ती बोर्ड की चेयरपर्सन एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 25 और 26 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे की शिफ्टें बनाई गई हैं। सुचारु और निर्विघ्न ढंग के साथ परीक्षाओं के आयोजन को यकीनी बनाने के लिए राज्य में 187 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें संबंधित जिलों की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा चुके हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड की तरफ से फिजिकल ट्रायल और दस्तावेजों की तस्दीक के लिए बुलाया जाएगा।
आईटी सलाहकार कंपनी की ली मदद
गुरप्रीत कौर दियो ने बताया कि परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए एक प्रसिद्ध आईटी सलाहकार कंपनी नियुक्त की है। लिखित परीक्षा के दौरान ‘क्या करें और क्या न करें’, को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पंजाब पुलिस के अधिकृत पेजों द्वारा व्यापक तौर पर प्रसारित किया है। एडीजीपी ने कहा कि सभी उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, अन्यथा गेट बंद होने के बाद उन्हें दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा में दाखिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, असली पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड साथ लेकर आएं। इंटरनेट या ब्लूटुथ कनेक्टिविटी रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए हैं। उम्मीदवारों की जांच के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।