फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   37.25 lakhs offered in Kali Mata temple during Navratri

काली माता मंदिर में नवरात्र के दौरान 37.25 लाख का चढ़ावा चढ़ा

Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
37.25 lakhs offered in Kali Mata temple during Navratri
कालका। चैत्र नवरात्र में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्री काली माता मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। 2 से 10 अप्रैल तक नवरात्र के दौरान काली माता मंदिर में 1 लाख 36 हजार 200 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। नवरात्र के दौरान मंदिर में कुल 37 लाख 25 हजार 861 रुपये के चढ़ावे सहित सोने के 14 और चांदी के 314 नग श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर में 10 आस्ट्रेलियन, 25 केनेडियन, 51 यूएसए, 5 यूरो, 10 पाउंड, कतर की 7 करेंसी माता को चढ़ाई गईं। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए 12 आटो का लाभ 18 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने लिया। चंडी माता मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 3 लाख 81 हजार 710 रुपये का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा चांदी के 19 नग माता को अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed