फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   36817 metric tonnes of paddy was procured in the mandis of Panchkula, Barwala and Raipurani

पंचकूला, बरवाला और रायपुरानी की मंडियों में 36817 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई

Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
36817 metric tonnes of paddy was procured in the mandis of Panchkula, Barwala and Raipurani
पंचकूला। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीफ सीजन 2021-22 में धान की खरीद का कार्य प्रगति पर है। अब तक जिले की तीन मंडियों (बरवाला, रायपुरानी, पंचकूला) में 36817 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 21160 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा और 15657 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग द्वारा खरीदी गई है। इस संबंध में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 1997 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 597 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन और 1400 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 23070 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 9960 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन द्वारा और 13110 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। डीसी ने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 11750 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 5100 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा और 6650 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed