{"_id":"65567946c91ae98a760215f4","slug":"36-problems-settled-in-pension-court-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4894-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पेंशन अदालत में 36 की समस्याओं का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पेंशन अदालत में 36 की समस्याओं का हुआ निपटारा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रधान महालेखाकार हरियाणा कार्यालय (लेखा एवं हकदारी) चंडीगढ़ ने ऑडिट दिवस पर वीरवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में पेंशन अदालत का आयोजन किया। जिला खजाना अधिकारी रेणू सिवाच ने बताया कि इस पेंशन अदालत में करीब 50 लोग अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं को पहुंचे थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप लेखाकार रणजीत सिंह और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर महालेखाकर अजीत पाल सिंह ने 36 पेंशनरों की पेंशन संबंधित समस्याओं का निपटान मौके पर ही किया। पेंशनरों ने खजाना कार्यालय द्वारा लगाई गई दो दिवसीय पेंशन अदालत की कार्यशैली की सराहना की।