{"_id":"60eb54ed8ebc3e726e7e01c2","slug":"36-new-cases-of-corona-in-haryana-8-died-panchkula-news-pkl419758529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना के 36 नए केस, 8 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना के 36 नए केस, 8 की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 36 नए केस मिले। राहत की बात यह है कि आठ जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं मिला है। शेष जिलों की बात करें तो किसी भी जिले में 7 से अधिक मामले नहीं हैं।
उधर, अलग-अलग जिलों में 8 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.13 प्रतिशत रह गई है, जबकि कोरोना की दूसरी लहर की 10.65 और कुल संक्रमण दर 7.44 प्रतिशत हो गई है। रिकवरी दर 98.64 और मृत्यु दर 1.24 फीसदी है। मौत के मामलों की बात करें तो नूंह में 2, हिसार, पानीपत, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9550 मरीजों की मौत हो चुकी है।
98 लाख से अधिक का टीकाकरण
प्रदेश में अब तक 9877649 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। रविवार को 21971 ने पहली और 12459 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को कम लोगों का टीकाकरण हो सका।