फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3,520 arrested so far in anti-gangsters campaign: Pannu

गैंगस्टरां ते वार अभियान में अब तक 3,520 गिरफ्तार : पन्नू

Fri, 30 Jan 2026 10:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
3,520 arrested so far in anti-gangsters campaign: Pannu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज व प्रदेश महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने गैंगस्टरां ते वार मुहिम के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध बिना किसी समझौते के लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है और इसके स्पष्ट नतीजे जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य भर में की गई कार्रवाई के तहत अभी तक 3,520 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। 1,599 को ऐहतियात के तौर पर नजरबंद किया गया है और 104 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए हैं। गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है और बिना रुके जारी रहेगी।
विज्ञापन

पन्नू ने कहा कि जहां पंजाब सरकार संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्ती से काम कर रही है, वहीं अकाली दल बादल के नेता गैंगस्टर परिवारों के साथ खुलेआम मिलकर इसके उलट काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तरनतारन उपचुनाव के दौरान, शिरोमणि अकाली दल ने झूठी कहानी पेश करके वोटरों को गुमराह करने की कोशिश की थी जबकि असल में पार्टी उम्मीदवार के संबंध एक गैंगस्टर परिवार से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मान सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और पंजाब को फिर से अस्थिर करने के लिए किसी भी राजनीतिक दबाव या गैंगस्टरों के समर्थन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed