फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   350 plants distributed to children under two-day plantation program

पौधा गिरी कार्यक्रम के तहत बच्चों को बांटे 350 पौधे

Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
350 plants distributed to children under two-day plantation program
मोरनी। पौधगिरी कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों और स्टॉफ ने स्कूल के प्रांगण और आसपास पौधरोपण किया। वन विभाग द्वारा अमरूद, नींबू, पपीता के अलावा औषधियों और छायादार के करीब 350 के लगभग पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों को भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे विश्व का वायु संतुलन बिगड़ा हुआ है। इसका मुख्य कारण धरती पर करोड़ों पौधों की कमी का होना है। आने वाले समय में अगर हमें साफ स्वच्छ हवा और वातावरण चाहिए तो अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने पडे़ंगे। बच्चों ने भी हाथ उठाकर पौधगिरी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करने का विश्वास दिलवाया। मौके पर उपस्थित वन विभाग के गार्ड दिनेश कुमार, अध्यापक बलदेव शर्मा, रमेश मांधना पूर्व जिला परिषद सदस्य, अच्छरू शर्मा सहित पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed