{"_id":"6aa06ae713dc20bfe203f323","slug":"35-day-traffic-block-kalka-rail-services-affected-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141057-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 35 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, कालका की रेल सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 35 दिन ट्रैफिक ब्लॉक, कालका की रेल सेवाएं प्रभावित
विज्ञापन
10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सफर से पहले शेड्यूल जांचने की सलाह
चंडीगढ़ स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते कालका-दिल्ली और कालका-अंबाला मार्ग की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विकास कार्यों के लिए 10 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक 35 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका असर कालका से चलने और गुजरने वाली रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में कालका-दिल्ली और कालका-अंबाला मार्ग की कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी की है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का शेड्यूल और स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
रेलवे के अनुसार, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (14331) 9 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। वहीं, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस (14332) 10 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा कालका-अंबाला छावनी-कालका पैसेंजर (54532/54531) को भी 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।