फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   337 seats are vacant in five ITI's of the district, students will get on-the-spot admission

Panchkula News: जिले की पांच आईटीआई में 337 सीटें खाली, विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन द स्पॉट दाखिला

Wed, 18 Sep 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
337 seats are vacant in five ITI's of the district, students will get on-the-spot admission
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। जिले की पांच आईटीआई में 337 खाली सीटों पर इच्छुक विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला, आईटीआई कालका बिटना, आईटीआई बिटना महिला, आईटीआई रायपुररानी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरवाला कनौली में सीटें खाली पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई पंचकूला में 85, कालका एट बिटना में 163, कालका एट बिटना महिला में 40, आईटीआई रायपुररानी में 27, आईटीआई बरवाला एट कनौली में 22 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए जिले के विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑन दी स्पाॅट हर कार्य दिवस पर अपना दाखिला करा सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला की प्रिंसिपल गीता ने बताया कि पंचकूला आईटीआई में आधुनिक व्यवसाय जीयो इन्फ्रोमैटिक असिस्टेंट की ट्रेड भी उपलब्ध है। जीयो ट्रेड की सरकारी एजेंसियों, निजी कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों में इस ट्रेड के पासआउट की व्यापक मांग है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आईटीआई में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प-डेस्क बनाए गए हैं। ये हेल्प-डेस्क अवकाश के दिन भी विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उनको जानकारी देंगे। हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 9813799466, 9725818020 पर भी संपर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रिक्त सीटों का ब्योरा वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed