{"_id":"68e5580dc680830eb40c2091","slug":"33000-cash-and-gold-jewellery-stolen-from-army-officers-house-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127955-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आर्मी अफसर के घर से 33 हजार नकद और सोने के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आर्मी अफसर के घर से 33 हजार नकद और सोने के गहने चोरी
Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने एसी तोड़कर घर में लगाई सेंध
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर कैंट क्षेत्र में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल अर्पित गोयल के सरकारी आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एसी विंडो तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए।
लेफ्टिनेंट कर्नल अर्पित गोयल ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वह पत्नी के साथ अपने बेटे को कोचिंग से लेने सेक्टर-6 गए थे। घर लौटने पर लगभग 8:50 बजे देखा कि घर में एसी विंडो टूटी हुई थी। अंदर देखा तो अलमारी खुली और कपड़े, पर्स, ज्वेलरी बॉक्स व अन्य सामान बिखरा था। चाेरी हुए सामान में 33 हजार रुपये नकद (पर्स और बैग में रखे थे), सोने की चेन, सोने की अंगूठी है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मिलिट्री पुलिस की ईवीआर टीम पहुंची और क्राइम सीन की तस्वीरें लीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।