फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   33 schools did not deposit the amount earned from agricultural land

33 स्कूलों ने जमा नहीं करवाई कृषि भूमि से हुई कमाई की राशि

Wed, 09 Nov 2022 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
33 schools did not deposit the amount earned from agricultural land
चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा विभाग ने राज्य के 33 ऐसे सरकारी स्कूलों की पहचान की है, जिन्होंने कृषि भूमि से होने वाली आय को विभाग के पास जमा नहीं करवाया है। ऐसे स्कूलों ने इस आय का कोई लेखा-जोखा भी विभाग के सामने नहीं रखा है। लिहाजा संबंधित स्कूल प्रमुखों से जवाब तलबी की तैयारी की जा रही है। विभाग ने हाल ही में इसको लेकर एक सर्वेक्षण किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राज्य के 97 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के पास लगभग 520 एकड़ कृषि भूमि है। स्कूलों को इस जमीन से अधिक राजस्व उत्पन्न करने के लिए कहते हुए, शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधनों को इस साल खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले वार्षिक पट्टे पर भूमि की नीलामी कर खेतों की जुताई करने के निर्देश दिए थे। 1 मई 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक फसल सीजन के लिए लीज पर भूमि देते समय स्कूलों से न्यूनतम पांच प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित करने को भी कहा गया था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जमीन को कई स्कूलों से जोड़ा गया था। इन सभी स्कूलों में विषय के शिक्षक भी हुआ करते थे, ताकि छात्र कृषि को एक विषय के रूप में रख सकें। हालांकि कई स्कूलों में ये पद खाली चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अब इन स्कूलों से कृषि भूमि से होने वाली आय का ब्योरा देने को कहा है। इनमें से 33 स्कूलों ने संबंधित जानकारी विभाग को नहीं दी है। इसके अलावा स्कूलों को कृषि विषय के शिक्षकों के पदों की जानकारी देने को भी कहा गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों से फसल तैयार होने के बाद पराली न जलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed