{"_id":"68b5e5729192f827380996aa","slug":"321-villages-submerged-more-than-15-lakh-people-affected-army-and-ndrf-engaged-in-relief-work-panchkula-news-c-69-1-spkl1011-102691-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 321 गांव डूबे, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, राहत कार्य में जुटी सेना और एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 321 गांव डूबे, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, राहत कार्य में जुटी सेना और एनडीआरएफ
Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मनन सैनी
गुरदासपुर। पंजाब का गुरदासपुर जिला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 321 गांव पूर्ण या आंशिक रूप से बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब एक लाख 45 हजार लोग प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। बाढ़ ने अब तक जिले में सिर्फ एक व्यक्ति की जान ली है पर प्रशासन और सुरक्षा बलों की सक्रियता के चलते बड़े स्तर पर जनहानि से बचाव संभव हो सका है।
गुरदासपुर में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की 6 टीमें और सेना के 4 यूनिट राहत कार्य में लगी हैं। राहत कार्य के लिए दो यूनिट स्टैंडबाई हैं। सेना की नाव और विशेष बचाव उपकरण गांव-गांव पहुंचाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक 25 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 15 सक्रिय हैं। इन शिविरों में 424 लोग शरण ले चुके हैं। जिसमें ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। अब तक 5,549 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। गुरदासपुर जिले में 24 हेक्टेयर कृषि भूमि के प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। पशुधन और बुनियादी ढांचे का नुकसान का आंकलन जारी है। यहां सड़कों, पुलों और छोटे बांधों को क्षति पहुंची है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकार व सेना के दिशा-निर्देशों का पालन करें।