फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इस बार मतदान में नया रिकार्ड बनाएगा चंडीगढ़ मोहाली

इस बार मतदान में नया रिकार्ड बनाएगा चंडीगढ़ मोहाली

Thu, 16 May 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
इस बार मतदान में नया रिकार्ड बनाएगा चंडीगढ़ मोहाली
चंडीगढ़। अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बुधवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मोहाली के 20 से ज्यादा स्कूलों के 10,000 स्कूली बच्चों ने 50,000 से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम फेज-10 स्थित मानव मंगल स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के बारे में पूरे देश में जागरूकता फैला रहे हरमन सिंह संधू ने दिव्यांग वोटर्स के लिए विशेष तौर पर पोलिंग बूथों पर किए गए इंतजामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम अपने फायदे के लिए असुविधा होने के बावजूद प्रयास करते हैं तो फिर हर प्रकार की सुविधा मिलने पर राष्ट्र के लिए मतदान क्यों न करें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 40डी स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के बच्चों ने भारत का मानव मानचित्र बनाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए अनूठा संदेश दिया। इसमें 700 से ज्यादा स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। इन बच्चों ने भारत के नक्शे में वोट 2019 को भी रेखांकित किया। साथ ही संकल्प लिया कि वे अपने पैरेंट्स और चंडीगढ़ में रह रहे रिश्तेदारों को वोट के लिए जागरूक करेंगे। चंडीगढ़ में ही टीएफटी के कलाकारों ने अमर उजाला के सहयोग से सेक्टर 26 सब्जी मंडी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के जरिए एक-एक वोट की अहमियत को इतने सरल तरीके से समझाया गया कि वहां मौजूद हर किसी ने मतदान के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के सचिव मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के तहत जीरकपुर में भी स्कूली बच्चों ने एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से सैकड़ों स्कूली बच्चों ने जीरकपुर के शहरी क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसमें जीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसी नेशनल पब्लिक स्कूल के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली की अध्यक्षता स्वच्छ भारत अभियान और वोटर जागरूकता अभियान डेराबस्सी के ब्रांड अंबेसडर सोनू सेठी ने की। इस रैली की शुरुआत जीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण से की गई। यह रैली चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से होते हुए पटियाला चौक पहुंची। पटियाला रोड से होते हुए बालाजी एनक्लेव के रास्ते स्कूल के प्रांगण में संपन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed