फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गोल्फ की खबर

गोल्फ की खबर

Wed, 09 Jan 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ की खबर
तीन पीढ़ियों के चीयर्स के साथ होगा टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

मिल्खा सिंह जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में हिना ने 74 के कार्ड के संग बनाई बढ़त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक ओर होंगे पद्मश्री मिल्खा सिंह तो दूसरी ओर दुनिया के जाने-माने प्रोफेशनल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और उनके साथ होंगे हरजय मिल्खा सिंह, उनके बीच होगी ट्राफी। जी हां, यह नजारा आपको देखने को मिलेगा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में। जहां तीन पीढ़़ियां एकसाथ बुधवार ट्राफी को चीयर्स करेंगी। इस यादगार लम्हे के लिए गोल्फरों में खासा उत्साह है।
मिल्खा सिंह जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में हिना कंग ने 15-17 आयु वर्ग में 74 के कार्ड के साथ बढ़त बना ली है। हिना ने दो ओवर पार का कार्ड खेला और बढ़त पर बनी रहीं। हिना का खेल शुरुआत से ही शानदार था और उन्होंने बिना कोई गलती किए एकाग्रता से खेलते हुए खेल खत्म होने तक बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-9 आयु वर्ग में हरजय मिल्खा सिंह ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा। अपने गेम को उन्होंने शानदार ढंग से शुरू किया। उन्होंने एकाग्रचित्त होकर गेम खेला और शीर्ष स्थान पर बने रहे। कोलकाता के गोल्फर अंशुल अंडर-10 आयु वर्ग में बढ़त पर रहे। उन्होंने दिन का सबसे बेस्ट कार्ड खेला। अंशुल ने 3 अंडर 69 का कार्ड खेला और वह अपने साथ के गोल्फरों से 14 शाट्स के साथ बढ़त पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 18 आयु वर्ग में सवाई भाटी आगे रहे। अहमदाबाद के युवा गोल्फर ने 3 ओवर 75 का कार्ड खेला। अंडर-13 आयु वर्ग में जुझार सिंह ने अपनी बढ़त बनाए रखी। उन्होंने 2 अंडर पार 70 का कार्ड खेला और अभी लीड कर रहे हैं। वहीं स्थानीय गोल्फर अयान गुप्ता भी 72 के कार्ड के साथ दूसरे पायदान पर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed