{"_id":"5c213fe6bdec2256df276113","slug":"31545682918-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर जोन के खिलाफ सेक्टर 21 निवासी कोर्ट में करेंगे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर जोन के खिलाफ सेक्टर 21 निवासी कोर्ट में करेंगे केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडर जोन के खिलाफ जाएंगे अदालत
सेक्टर 21 निवासियों ने वेंडर जोन मार्किंग के खिलाफ प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटीजन एसोसिएशन के बैनर तले सेक्टर-21 निवासियों ने वेंडर जोन मार्किंग के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21सी के मकानों के सामने किया गया। प्रदर्शन में लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ हम अदालत की शरण लेंगे। एसोसिएशन के सीनियर सिटीजन डीपी अग्रवाल ने कहा कि वेंडर जोन के लिए जिस एरिया को मार्क किया गया है, यहां पर पहले स्कूटर मार्केट हुआ करती थी। 2006 में कोर्ट से केस जीतने पर अदालत और प्रशासन की ओर से वादा किया गया था कि यह एरिया वेंडर फ्री रहेगा। इसके बावजूद 30 वेंडर बैठने की अनुमति दे दी गई है।
एसोसिएशन के फाइनेंस सेक्रेटरी प्रदीप चोपड़ा ने कहा कि यह फैसला चंडीगढ़ डिजाइन के खिलाफ है। यहां वेंडर मार्क करने से पहले सेक्टर की एसोसिएशन से कोई राय नहीं ली गई। यह फैसला सेक्टर निवासियों पर जबरन थोपा जा रहा है। मार्किंग एरिया केवल 20 फुट है, जोकि घर से बाहर निकलने का रास्ता है। उस सारी जगह को कवर कर दिया गया है। जनरल सेक्रेटरी नवदीप कोहली ने कहा कि इससे महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं रहेगी। वह घर से बाहर निकल नहीं पाएंगी। इस पर चुप नहीं बैठेंगे। हम अदालत की शरण लेंगे।