{"_id":"5c004771bdec22416d12cc8e","slug":"31543522161-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी में जमा कराए 80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी में जमा कराए 80 लाख
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्शन एजेंसी, बूम बॉक्स और
पाल ढाबा ने भरा 80 लाख टैक्स
कैप्शन एजेंसी ने 65 लाख, बूम बॉक्स से 10 लाख और पाल ढाबा ने पांच लाख रुपये भरे
एक्साइज डिपार्टमेंट ने मंगलवार को तीनों संस्थानों में पकड़ी थी 80 लाख की टैक्स चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक्साइज डिपार्टमेंट की सख्ती के बाद वीरवार को कैप्शन एजेंसी ने 65 लाख, बूम बॉक्स ने 10 लाख और पाल ढाबा ने पांच लाख रुपये का टैक्स जमा कराया। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि तीनों संस्थानों ने टैक्स चोरी के 80 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। रिकवरी टीम रिटर्न नहीं भरने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगी।
कई महीनों से टैक्स न जमा करने की शिकायत के बाद मंगलवार को एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से गठित रिकवरी एसटीएफ ने पहली बार एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी की थी। एक्साइज कमिश्नर जितेंदर यादव के आदेश पर तीन टीमें बनाई गई थीं। तीनों टीमों ने एक साथ सेक्टर-9 बूम बॉक्स कैफे, सेक्टर-28 पाल ढाबा और सेक्टर-17 के कैप्शन एजेंसी पर छापा मारा था। यहां से टीमों ने डॉक्यूमेंट्स और फाइलों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। जांच में बूम बॉक्स पर 10 लाख, पाल ढाबा पर पांच लाख और कैपशन एजेंसी पर 65 लाख रुपये टैक्स और ब्याज मिलाकर रिटर्न निकल रहा था।
डिफाल्टर व्यापारियों की सूची सौंपी
रिकवरी एसटीएफ लगातार ऐसे लोगों की सूची बनाने में लगी है, जो जीएसटी रिटर्न नहीं भर रहे हैं। इसे लेकर असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापार मंडल के साथ मीटिंग की और उन्हें डिफाल्टर व्यापारियों की सूची भी सौंपी है। इसमें व्यापारियों से जल्द रिटर्न दाखिल करने का कहा है। आरके चौधरी ने सेक्टर 7, 9, 8 व 26 में भी व्यापारियों के साथ मीटिंग की और उनके जीएसटी संबंधी सवालों के जवाब दिए।