फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुराचार का आरोपी फुफा बरी

दुराचार का आरोपी फुफा बरी

Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दुराचार का आरोपी फुफा बरी
दुराचार पीड़िता नहीं हुई पेश, आरोपी फूफा बरी
विज्ञापन

पीड़िता ने अस्पताल में दिया था बच्चे को जन्म, नवजात के डीएनए सैंपल आरोपी से हुए थे मैच
नाबालिग ने मजिस्ट्रेटी बयान में फूफा को बेकसूर बताते हुए किसी अन्य पर लगा दिए थे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नाबालिग से दुराचार और उसके बाद बच्चे को जन्म देने के मामले में पीड़ित भतीजी के बयान से पलटने, अदालत में बयान दर्ज न करवाने के लिए आने और सबूतों के अभाव में जिला अदालत ने आरोपी फूफा सेक्टर-32 निवासी प्रकाश सिंह को बरी कर दिया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 2016 में पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, 22 जुलाई 2016 को सेक्टर-34 पुलिस थाने में जीएमसीएच-32 से कॉल कर जानकारी दी गई थी कि एक नाबालिग गर्भवती को गायनी वार्ड में दाखिल करवाया गया है। थाने से महिला जांच अधिकारी ने उसके बयान लिए। बयान के वक्त उसने अपनी उम्र 15 साल बताई थी। हालांकि, अस्पताल में उसने खुद को 19 साल का बताया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने बयान दिया था कि वह यूपी की रहने वाली है और उसकी उम्र 15 साल है। वह पांच साल पहले बुआ के पास आई थी। नवंबर 2015 में सेक्टर-46 में एक डॉक्टर दंपत्ति के यहां काम करने के साथ वहीं पर रहने लगी। दिसंबर 2015 में वह बुआ से मिलने आई थी। यहां उसके फूफा ने दुराचार किया। कुछ महीने बाद पेट में दर्द होने पर सेक्टर-32 अस्पताल जाने पर पता चला कि वह गर्भवती है। उसने एक लड़के को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने पीड़िता, नवजात शिशु और आरोपी के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे। वह रिपोर्ट में पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़िता ने अदालत में दिए धारा 164 के बयान में उम्र 19 साल बताते हुए फूफा को बेकसूर बताते हुए एक अन्य व्यक्ति पर अपने बच्चे का पिता होने की बात कही थी। इसके बाद से पीड़िता कभी अदालत में पेश नहीं हुई और न ही पुलिस ने अदालत में पेश किया।

बचाव पक्ष के वकील आदित्य कुमार शर्मा के अनुसार, पुलिस ने केस में निष्पक्ष जांच नहीं की। पुलिस न तो पीड़िता की सही उम्र का कोई दस्तावेज पेश कर पाई और न नहीं केस में कोई इंडिपेंडेंट गवाह पेश किया। पुलिस ने केवल मेडिकल रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट की राय के आधार पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed