{"_id":"59764ac74f1c1bab298b4838","slug":"31500924615-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की यूनिवर्सिटी के साथ पीयू का अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा की यूनिवर्सिटी के साथ पीयू का अनुबंध
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा की यूनिवर्सिटी के साथ पीयू का अनुबंध
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने विदेशी शिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कनाडा की मेमोरियल यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूफाउंडलैंड के साथ सोमवार को अनुबंध किया। खास तौर से रिसर्च के एरिया को बढ़ावा देने के लिए यह करार हुआ है। इस अनुबंध के साथ ही पीयू को प्रो. सुखविंद्र चिम्मा का योगदान मिला है, जोमेमोरियल यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूफाउंडलैंड में बॉयो केमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं। इस मौके पर उनके साथ कैनेडियन हाई कमीशन के चेयरमैन क्रिस्टोपर गिबिंस भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, इस अनुबंध के साथ दोनों संस्थानों के बीच शिक्षक और छात्र को एक्सचेंज किया जाएगा। ताकि बायो केमिस्ट्री के क्षेत्र में रिसर्च की नई संभावनाओं को तलाशा जा सके। वीसी पीयू प्रो. अरुण ग्रोवर ने बताया कि इस स्तर पर एक्सचेंज कार्यक्रम से रिसर्च की गुणवत्ता बढ़ेगी। इस दौरान प्रोफेसर चिम्मा ने बायो केमिस्ट्री विभाग में एक लेक्चर भी दिया।