फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   केंद्र ने सिख जत्थे का पाक जाने की नहीं दी इजाजत

केंद्र ने सिख जत्थे का पाक जाने की नहीं दी इजाजत

Sun, 18 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
केंद्र ने सिख जत्थे का पाक जाने की नहीं दी इजाजत
केंद्र ने सिख जत्थे को नहीं दी पाक जाने की इजाजत
विज्ञापन

251 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल क ो महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर जाना था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पिछले समय में सीमापार से भारत में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के कारण बिगड़े माहौल का असर व्यापार के बाद धार्मिक संबंधों पर भी नजर आने लगा है। केंद्र सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) ने शनिवार को दी।
एसजीपीसी के सचिव हरचरण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की इजाजत देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एसजीपीसी से कहा है कि अगर कोई पाकिस्तान जाना चाहता है तो एसजीपीसी यह अंडरटेकिंग दे कि वहां जाने का इच्छुक व्यक्ति अपने रिस्क पर जाएगा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अब विचार करेगी कि सिख जत्थे को पाकिस्तान भेजा जाए या नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय जत्थे की पाकिस्तान में सुरक्षा सुनिश्चित करे क्योंकि श्रद्धालु वहां जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 251 सदस्यीय सिख जत्थे के 21 से 29 जून तक पाकिस्तान के दौरे पर जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया था। एसजीपीसी के यात्रा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान जाने के लिए सिख जत्थे की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यह जत्था पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह के जन्मस्थल के अलावा अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों की यात्रा भी करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक अन्य सिख जत्थे को केंद्र सरकार ने पिछले महीने श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के मौके पर पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed