फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   करोड़ों रुपये के सात सौ से अधिक एसी चोरी

करोड़ों रुपये के सात सौ से अधिक एसी चोरी

Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के सात सौ से अधिक एसी चोरी
मोहाली के गोदाम से करोड़ों रुपये के सात सौ से अधिक एसी चोरी
विज्ञापन


अमित शर्मा
मोहाली। खरड़ स्थित एक नामी कंपनी के गोदाम से 700 एसी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई एसी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामले मेें कुछ सिक्योरिटी गार्ड को राउंड अप किया है। साथ ही अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्राइवा इंडिया इंटरप्राइजेज के ऑपरेशन मैनेजर राम प्रकाश ने पुलिस को चोरी की शिकायत देते बताया कि उनका घंड़ूआं के पास गोदाम है। जिसमें एसी, कूलर, पंखे व अन्य सामान रखा हुआ था। कंपनी अपना गोदाम चालाकी गांव में शिफ्ट कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि गोदाम से 761 के करीब एसी गायब थे। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। लेकिन वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। राम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी कंपनी के गोदाम से सामान चोरी हुआ है। जब इस संबंधी मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलविंदर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने धारा 457 व 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

---बॉक्स
तीन सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने गोदाम के तीन सिक्योरिटी गार्डों को अपने कब्जे में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात है कि किसी को पता ही नहीं चला कि गोदाम से 761 एसी चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए
घटना के बाद जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो सामने आया कि गोदाम में लगे दो सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे। ये दोनों कैमरे एंट्री व एग्जिट प्वाइट वाले थे। वहीं, अब इलाके में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है ताकि इस केस से पर्दा उठाया जा सके।
---बॉक्स
कंपनी से बिल व अन्य दस्तावेज मंगवाए
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कंपनी वालों से एसी संबंधी सारे बिल व दस्तावेज मांगे गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से जांच की जा रही है।

क्रासर - खरड़ में एक नामी कंपनी के गोदाम की है घटना
खास बात
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed