{"_id":"5942e9a34f1c1b91058b45ce","slug":"31497557411-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के पानी बिना हरियाणा में पनपेगा उग्रवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के पानी बिना हरियाणा में पनपेगा उग्रवाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘एसवाईएल के पानी बिना हरियाणा में पनपेगा उग्रवाद’
- नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर पर पलटवार
- 10 जुलाई को रोकेंगे चार राज्यों के वाहन, पानी न मिलने से प्रदेश की साठ फीसदी भूमि हो जाएगी बंजर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में एसवाईएल को लेकर एक बार फिर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। मुख्य विपक्षी दल इनेलो प्रदेश और पंजाब सरकार पर हमलावर रुख में है। जिसे देखते हुए मनोहर सरकार भी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार करने के साथ ही कड़ा जवाब दिया है। बकौल चौटाला, अगर एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो हरियाणा में आतंकवाद पनप सकता है। प्रदेश की 60 फीसदी भूमि बिना पानी के बंजर हो जाएगी और ऐसी स्थिति में प्रदेश का युवा किसी भी तरह का उग्र आंदोलन कर सकता है। चूंकि, युवा शक्ति अपने हक का पानी लेने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है। इसलिए इनेलो पानी लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब के सीएम ने हरियाणा को पानी देने पर आतंकवाद फैलने की बात कहकर अपनी नाकामी उजागर की है। वे सीएम पद की जिम्मेवारी सही से नहीं निभा पा रहे।
चौटाला ने कहा कि 10 जुलाई को इनेलो हरियाणा में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के वाहनों का प्रवेश वर्जित करेगा। प्रदेश में आने वाले सभी वाहन रोक दिए जाएंगे। हरियाणा के वाहनों का आवागमन भी बाधित किया जाएगा। उन्होंने सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी प्रवृत्ति तानाशाही हो गई है। उन्हें इसके चलते अपने हलके में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इनेलो के तेवरों को देखते हुए सरकार ने भी एसवाईएल के मसले पर कड़ा रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है।