फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3.10 lakh cheated on the pretext of earning money online

Panchkula News: ऑनलाइन रुपये कमाने का झांसा देकर 3.10 लाख ठगे

Sun, 18 Aug 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
3.10 lakh cheated on the pretext of earning money online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। टेक्निकल डेवलपर के साथ ऑनलाइन पैसे का कमाने का झांसा देकर 3.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 निवासी व्यक्ति ने बताया कि वे सेक्टर-6 स्थित एचएसआईआईडीसी ऑफिस में बतौर टेक्निकल डेवलपर काम करते हैं।

10 मई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें गूगल रिव्यू का काम ऑनलाइन करने को कहा। बदले में प्रति रिव्यू पैसा देने का भी लालच दिया। शिकायतकर्ता आरोपी की बातों में आ गया और गूगल रिव्यू करने लगा। इसके बदले में उन्हें कुछ रुपये भी मिले। आरोपी ने शिकायतकर्ता को बाद में एक टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करवाया और उसमें अलग-अलग 6 किस्तों में 3.10 लाख रुपये निवेश करवाए। जब शिकायतकर्ता ने पैसा निकालना चाहा तो आरोपियों ने रुपया वापस करने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed