{"_id":"695ffd638a608cdb1b0fa198","slug":"308-vehicles-seized-in-illegal-mining-cases-over-rs-166-crore-in-fines-collected-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21381-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध खनन के मामलों में 308 वाहन सीज, 1.66 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध खनन के मामलों में 308 वाहन सीज, 1.66 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच अवैध खनन में संलिप्त 308 वाहनों को सीज किया गया, जबकि एक करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और 113 वाहनों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खनन अधिकारी राघवेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम पंचकूला, एसडीएम कालका और खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में अवैध माइनिंग रोकने के लिए पुलिस के सहयोग से लगातार अभियान चलाया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि बीते एक सप्ताह से उन्हें अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया को अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने तथा अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को इम्पाउंड कर उनके चालान करने के निर्देश दिए। खासतौर पर आईटीबीपी के पीछे के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उपायुक्त ने एसडीएम कालका संयम गर्ग को भी अपने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग और औचक निरीक्षण तेज करने को कहा, ताकि खनन से होने वाले नुकसान को रोका जा सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला विकास एवं खंड अधिकारी विशाल पराशर, एसीपी विक्रम सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ प्रवीण कुमार सहित खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।