फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3052 examinees appeared in HTET exam in two days

Panchkula: पंचकूला में दो दिन में 3052 परीक्षार्थियों ने दी एचटेट की परीक्षा, शांतिपूर्ण हुई संपन्न

Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा लेवल-3 पीजीटी लेक्चरार परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर शनिवार को शाम 3 बजे से 5.30 बजे तक किया, जिसमें 1047 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 
 

विज्ञापन
3052 examinees appeared in HTET exam in two days
एचटेट की परीक्षा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंचकूला में 3 और 4 दिसंबर को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (एचटेट) में कुल 3052 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें 3740 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिला प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के परिणामस्वरूप परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से हुई। उपायुक्त महावीर कौशिक और पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने पंचकूला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एक अहम परीक्षा है और जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा लेवल-3 पीजीटी लेक्चरार परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर शनिवार को शाम 3 बजे से 5.30 बजे तक किया, जिसमें 1047 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 4 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 1480 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि लेवल-1 प्राइमरी अध्यापक की परीक्षा शाम 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 525 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि एचटेट परीक्षा के लिए पंचकूला में 6 सेंटर बनाए गए थे, जिनमें डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7, हंसराज पंब्लिक स्कूल सेक्टर-6, जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर-1, एमआरए मॉर्डन स्कूल सेक्टर-7, न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर, ड्यटी मजिस्ट्रेट के अलावा पेपर डिस्ट्रिब्यूटर , स्टेशन ऑफिसर व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed