{"_id":"64b2f6ce3ba293c00f049214","slug":"3033-lakh-loan-taken-on-the-basis-of-fake-documents-and-signature-was-not-returned-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-2277-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी दस्तावेज और साइन के आधार पर लिया 30.33 लाख का लोन नहीं लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी दस्तावेज और साइन के आधार पर लिया 30.33 लाख का लोन नहीं लौटाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एसबीआई से एक्सप्रेस क्रेडिट स्कीम के तहत लाखों रुपए का फर्जी डॉक्यूमेंट्स और साइन के आधार पर लोन लेने का मामला सामने आया है। जांच में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर बैंक ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपी सहित पुलिस इस मामले में शामिल कुल नौ लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
सेक्टर-5 एसबीआई के रीजनल मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चंडीमंदिर स्थित एसबीआई के ब्रांच से मोहित व गुरप्रीत ने एक्सप्रेस क्रेडिट स्कीम के तहत 30.33 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की राशि के लिए जमा करवाए डॉक्यूमेंट्स व साइन फर्जी निकले और उसके बाद लोन की राशि भी नहीं लौटाई। साथ ही लोन की राशि का अलग-अलग हिस्सा आरोपियों ने अपने अलग-अलग कुल 7 साथियों के बैंक खातों में ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद