फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   300 plants will be planted in the sewerage treatment plant premises

Panchkula News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में लगाए जाएंगे 300 पौधे

Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
300 plants will be planted in the sewerage treatment plant premises
पिंजौर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी आजीविका मिशन के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में पौधरोपण अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार आरजू चौधरी ने बताया कि यह पहल न केवल शहर की हरा-भरा बनाएगी बल्कि इससे प्रदूषण मे कमी, तापमान नियंत्रण और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए पिंजौर नालागढ़ रोड पर चावला कॉलोनी के पास स्थिति सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर शहरी आजीविका मिशन के विभिन्न ग्रुपों की महिलाओं को को विजिट करवाया गया जहां पौधरोपण किया जाना है।
विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में तकरीबन 300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिन्हें आगामी जुलाई महीने में लगाया जाएगा। इसके अलावा लगाए गए इन पौधों की देखभाल भी शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपमंडल अभियंता अमर सिंह,कनिष्ठ अभियंता लोकेश, खंड समन्वयक नरेन्द्र मोदगिल, सतीश कुमार, संजीव मित्तल, कोमल, बलजीत कौर, शांति देवी, ललिता, नेहा, शीना, मीनू रानी, अंजू रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed