फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 traders received certificates on the spot at the FSSAI registration camp.

Panchkula News: एफएसएसएआई पंजीकरण शिविर में 30 कारोबारियों को मौके पर मिले प्रमाण पत्र

Sat, 27 Jun 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
30 traders received certificates on the spot at the FSSAI registration camp.
सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक में कार्यशाला, 80 खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-26 स्थित पॉली क्लीनिक में जागरूकता शिविर और कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 खाद्य कारोबारियों ने भाग लिया, जबकि 30 कारोबारियों को मौके पर ही एफएसएसएआई पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा नियम-2011 के तहत सभी खाद्य पदार्थ निर्माताओं और विक्रेताओं के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य है। इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

कार्यशाला में कारोबारियों को एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही ईट राइट इनिशिएटिव्स, प्रोजेक्ट भोग, आरयूसीओ, हाइजीन रेटिंग, ईट राइट कैंप और एफओएसटीएसी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया समझाई और मोबाइल फूड वेंडरों के पंजीकरण के लिए आवेदन भी करवाए। शिविर के दौरान आवेदन पूरा करने वाले करीब 30 खाद्य कारोबारियों को मौके पर ही एफएसएसएआई पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed