फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 heirs of farmers who lost their lives in the agitation against three agricultural laws got jobs

Panchkula News: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के 30 वारिसों को मिली नौकरी

Sat, 21 Sep 2024 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
30 heirs of farmers who lost their lives in the agitation against three agricultural laws got jobs
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अहम कदम उठाया है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के वारिसों को सरकारी नौकरी दी गई है। आंदोलन में जान गंवाने वाले ऐसे 30 किसानों के वारिसों को सरकार ने शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देकर ड्यूटी जॉइन कराई। राज्य के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 30 शहीद किसानों के वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 25 लोगों को कृषि और किसान कल्याण विभाग में क्लर्क और पांच को सेवादार के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके अलावा पशुपालन विभाग में दो वेटरनरी इंस्पेक्टर और चार क्लर्क, जिनमें से तीन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली है, के अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग में दो स्टेनोग्राफरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन



खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए पंजाब के विकास और राज्य के लोगों को पारदर्शी और सुचारु रूप से सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से अब तक राज्य के युवाओं को अब तक विभिन्न विभागों में 44,974 सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर और पारदर्शी तरीके से की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. गुरशरनजीत सिंह बेदी, डेयरी विकास विभाग के निदेशक कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed