फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   29th Yonex Sunrise Krishna Khaitan Memorial All India Junior Ranking Program Held

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
29th Yonex Sunrise Krishna Khaitan Memorial All India Junior Ranking Program Held
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि वे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आयोजन से जहां पंचकूला का नाम विश्व मानचित्र पर आया है वहीं यहां विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित हुआ है।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ुधवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में 29वें योनेक्स सनराइज श्रीमती कृष्णा खेतान मेमोरियल ऑल इंडिया जूनियर रैकिंग अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पंचकूला में एथलेटिक्स का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा खेलते समय चोटिल हुए खिलाड़ियों को उभरने के लिए हरियाणा का पहला रीहैब सेंटर पंचकूला में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी भी दी जाती है ताकि युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पंचकूला में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी का गठन किया गया है, जो प्रतिवर्ष बैडमिंटन, वॉलीवॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि आज युवा तेजी से नशे की तरफ बढ़ रहा है। युवाओं की ऊर्जा को खेलों में लगाकर उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अमरीक सिंह, भूतपूर्व राष्ट्रीय कोच और बैडमिंटन ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया के उप प्रधान टीपीएस पुरी, भूतपूर्व राष्ट्रीय चैंपियन विंग कमांडर सतीश भाटिया, अर्जुन अवॉर्डी कंवल ठाकुर सिंह, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संजीव सचदेवा, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उप प्रधान और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव अजय कुमार सिंघानिया, असम बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव उमर रासिद, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जतिंदर महाजन, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुबाणा, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ राणा, डीपी सोनी, डीपी सिंघल, खिलाड़ी और अन्य कोच भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed