फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2970 rupees snatched from the person who came to the shop to collect the goods

दुकान में सामान लेने आए व्यक्ति से छीना 2970 रुपये

Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
2970 rupees snatched from the person who came to the shop to collect the goods
पंचकूला। दुकान में सामान लेेने आए लुटेरों ने महिला से 2970 रुपये छीन लिए। माता मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पुष्पा रानी निवासी गांव भैसा टिब्बा ने बताया कि वह अपने घर के पास शिव शक्ति किराना स्टोर चलाती हैं। 1 जनवरी को सुबह 10.15 बजे अपने दुकान पर थीं। इस दौरान एक लुटेरा उनकी दुकान पर आया। उसने 500 रुपये का नोट दिखाते हुए बुजुर्ग महिला से साबुन मांगा। इस पर महिला ने उसे साबुन निकाल कर दिया। उसे बकाया देने के लिए वह अपने गल्ले से पैसे निकालने लगी। जैसे ही वह पैसे निकालने लगी उनका गल्ला छीनकर आरोपी ने पैसे निकाल लिए और भाग गया। महिला ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं होने के कारण वह दो दिन तक शिकायत नहीं दे सकी। इसके बाद वह पुलिस के पास गई और बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed