फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   296 corona infected in Panchkula

पंचकूला में 296 कोरोना संक्रमित पाए गए

Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
296 corona infected in Panchkula
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 296 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 183 लोग पंचकूला के हैं, जबकि 113 संक्रमित अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1038 पहुंच गई है। जिले में अब तक 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी गिरकर 91.08 फीसदी पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक संक्रमित पिंजौर में मिले हैं। वहां 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कालका में 19 जबकि सेक्टर-10 में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि जो लोग संक्रमित मिले हैं, उनको आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने किए जाने वाले टेस्टों की संख्या बढ़ाकर ढाई हजार कर दी है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को भूरियां, अब्दुल्लापुर, अमरावती, बरवाला, बीड़ घग्गर, बुर्जकोटियां, देवीनगर, घाटीवाला, हरीपुर, इंदिरा कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, आईटीबीपी, कालका में 19, कम्मी, खंगसेरा, खड़क मंगोली, खेरवाली, एमडीसी-4, एमडीसी-5, एमडीसी-6, मौली, नानकपुर, पिंजौर में 20, रायपुररानी, रामगढ़, रामपुर स्योरी, सकेतड़ी, सेक्टर-10 में 14, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-19, सेक्टर-2, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-23, सेक्टर-26, सेक्टर-28, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, शाहपुर और टोका में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 219564 सैंपल
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 219564 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 18019 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 13371 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 12179 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 1038 मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed