{"_id":"67f96d171ec45609ce094648","slug":"29-riders-and-12-pcrs-will-curb-criminals-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121470-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अपराधियों पर लगाम लगाएगी 29 राइडर और 12 पीसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अपराधियों पर लगाम लगाएगी 29 राइडर और 12 पीसीआर
Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने स्मार्ट ई-बीट सिस्टम की शुरुआत की।
पंचकूला पुलिस ने लांच किया स्मार्ट ई-बीट सिस्टम, एप के जरिये कर्मियों पर रहेगी नजर
पुलिस अधिकारियों ने हरि झंडी दिखाकर की शुरुआत, शहर के लगभग 450 प्रमुख स्थानों पर करेंगे गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अपराधियों पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस ने डिजिटल तकनीक आधारित स्मार्ट ई-बीट सिस्टम शुरू किया है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक और एसीपी अजीत सिंह ने मनसा देवी परिसर में स्थित पुलिस कार्यालय से 29 राइडर और 12 पीसीआर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रणाली अब गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद पंचकूला में लागू की गई है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट ई-बीट सिस्टम डिजिटल और रीयल-टाइम पेट्रोलिंग प्लेटफाॅर्म है, जो पुलिस गश्त को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने के लिए है। इसमें काम करने वाले कुल 29 राइडर्स और 12 पीसीआर यूनिट को शामिल किया है, जो शहर के लगभग 450 प्रमुख स्थानों पर नियमित गश्त करेंगे। इस प्रक्रिया की निगरानी मोबाइल और वेब एप्लिकेशन के माध्यम से होगी। पिछले एक माह से बेंगलुरु की टेक्निकल टीम राइडर व पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को एप से काम करने के लिए ट्रेनिंग दी है।
गश्त डिजिटल रूप में होगी रिकॉर्ड
तकनीक की विशेषताओं में पेट्रोलिंग प्लानिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग शामिल हैं। अब हर राइडर की गतिविधियों को वरिष्ठ अधिकारी ट्रैक कर सकेंगे। दिन-रात की गश्त डिजिटल रूप में रिकॉर्ड होगी। गश्त में लापरवाही या चूक की संभावना न के बराबर होगी। इससे पहले पुलिस अधिकारी खुद पहुंचकर सुनिश्चित करते थे कि क्या राइडर नियमित रूप से गश्त कर रहे हैं। इससे पुलिस के समय की भी बचत होगी। इसके अलावा अपराध और अपराधियों की मैपिंग से पुलिस को हॉट स्पाॅट की पहचान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आज के दौर में स्मार्ट पुलिसिंग जरूरत
पुलिस कमिश्नर ने राइडर और पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को एप के बार में विस्तृत जानकारी देते संबोधित भी किया। साथ ही राइडर चालकों से एप सिस्टम और प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज के दौर में स्मार्ट पुलिसिंग जरूरत है। पहले चरण के तहत थाना स्तर के राइडर व पीसीआर को जोड़ा गया है। दूसरे चरण में ट्रैफिक राइडर्स को भी जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।