फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   28 IPS and 13 PPS officers transferred in Punjab

पंजाब में 28 आईपीएस और 13 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
28 IPS and 13 PPS officers transferred in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।
विज्ञापन

इन आदेशों के तहत बदले गए आईपीएस अधिकारियों में, शशि प्रभा द्विवेदी को एडीजीपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब लगाते हुए नोडल अफसर पंजाब पुलिस चुनाव विंग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभु राज को एडीजीपी लोकपाल पंजाब, राकेश अग्रवाल को आईजीपी रोपड़ रेंज, नौनिहाल सिंह को पुलिस कमिश्नर लुधियाना, डॉ. सुखचैन सिंह को पुलिस कमिश्नर जालंधर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को डीआईजी लुधियाना रेंज, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी पटियाला रेंज, विक्रमजीत दुग्गल को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, इंद्रबीर सिंह को डीआईजी तकनीकी सेवाएं पंजाब, राहुल को एसएआईजी सीआई पंजाब चंडीगढ़, सुखमिंदर सिंह मान को एआईजी एसएसओसी अमृतसर, स्वपन शर्मा को एसएसपी संगरूर, जे अलचेजियन को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर लुधियाना, धृम्मन एच निम्बले को एसएसपी मोगा, पाटिल केतन बलीराम को एआईजी क्राइम बीओआई पंजाब चंडीगढ़, अलका मीना को एआईजी एसबी 1 इंटेलिजेंस पंजाब, विवेकशील सोनी को एसएसपी रोपड़, अखिल चौधरी को एआईजी परसोनल-2 पंजाब पुलिस हेडक्वार्ट्स चंडीगढ़, अमनीत कुंडल को एसएसपी होशियारपुर, डी. सुद्रविजी को ज्वाइंट सीपी अमृतसर कमिश्नरेट, चरणजीत सिंह को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब, भागीरथ सिंह मीणा को एसएसपी बरनाला, गुरदयाल सिंह को एसएसपी लुधियाना ग्रामीण, हरमन वीर सिंह गिल को एसएसपी एसबीएस नगर, अजय मलूजा को एसएसपी बठिंडा, अश्विनी कपूर को एसएसपी बटाला, राजपाल सिंह को एसएसपी फिरोजपुर, मनदीप सिंह सिद्धू को एआईजी एसटीएफ चंडीगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन

बदले गए पीपीएस अधिकारियों में हरप्रीत सिंह को एआईजी एसटीएफ पंजाब, भूपेंद्र अजीत सिंह विर्क को कमांडेंट 36 वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़ पटियाला, इंद्रजीत सिंह घुम्मन को एसएसपी तरनतारन, संदीप गोयल को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, रछपाल सिंह को एआईजी एसटीएफ अमृतसर, अमरजीत सिंह बाजवा को एआईजी सीआई अमृतसर, वरिंदर सिंह बराड़ को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना, नवजोत सिंह महल को कमांडेंट सातवीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाते हुए एआईजी एसटीएफ जालंधर का अतिरिक्त चार्ज, कुलजीत सिंह को कमांडेंट आरटीसी पीएपी जालंधर, गौतम सिंघल को एआईजी सीआई एंड ऑपरेशन पठानकोट, सिमरतपाल सिंह को डीसीपी डिटेक्टिव एंड ऑपरेशन लुधियाना, हरकमलप्रीत सिंह खख को एआईजी सीआई जालंधर लगाते हुए एसएसपी कपूरथला का अतिरिक्त चार्ज और डॉ. बाल किशन सिंगला को एसपी इन्वेस्टिगेशन फरीदकोट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed