फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   271 more cases of corona confirmed in Punjab

Panchkula News: पंजाब में कोरोना के 271 और केसों की पुष्टि

Sun, 16 Apr 2023 10:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
271 more cases of corona confirmed in Punjab
राज्य के सभी जिलों में टेस्टिंग का काम शुरू
विज्ञापन

राज्यभर में मरीजों की कुल संख्या 1546 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 271 नए केस सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1546 हो गई है। इस दौरान सेहत विभाग ने पूरे राज्य में टेस्टिंग के काम में तेजी लाते हुए 4600 सैंपल लिए। हालांकि 24 घंटे के दौरान इनमें से 3748 सैंपलों की ही जांच हो सकी, लेकिन सभी जिलों में टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच, राज्य में कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 7.23 फीसदी हो गई है।

सेहत विभाग के अनुसार, इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 20 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 9 लोगों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 के तहत रखा गया है। रविवार को जिन 271 मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें से जालंधर में 3 मरीजों को आईसीयू में दाखिल किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 69 मरीज मोहाली में सामने आए हैं जबकि पटियाला में 45, लुधियाना में 43, फाजिल्का में 18, बठिंडा में 17, अमृतसर व होशियारपुर में 14-14, पठानकोट में 9, जालंधर व मोगा में 8-8, बरनाला में 7, फरीदकोट में 6, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 3-3, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला व नवांशहर में 2-2, मालेरकोटला में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान सभी जिलों में टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। लुधियाना में सबसे अधिक 998 सैंपलों की जांच की गई जबकि सबसे कम 13 सैंपलों की जांच नवांशहर में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed