{"_id":"61103c058ebc3e72df3b3e74","slug":"27-lakh-workers-will-go-on-nationwide-strike-against-electricity-amendment-bill-bureau-news-pkl4228787136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : बिजली संशोधन बिल के खिलाफ 27 लाख कर्मचारी कल से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : बिजली संशोधन बिल के खिलाफ 27 लाख कर्मचारी कल से हड़ताल पर
Mon, 09 Aug 2021 05:04 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:04 AM IST
सार
हड़ताल का आह्वान नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर ने किया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली संशोधन बिल-2021 के खिलाफ करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें 15 लाख नियमित और 12 लाख अनुबंधित कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल में हरियाणा के बिजली कर्मचारी, इंजीनियर भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
हड़ताल का आह्वान नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर ने किया है। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के संयोजक व इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि दर्जनों राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय यूनियन एवं एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन करते हुए इसमें शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इंजीनियरों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए पूरे दिन कार्य बहिष्कार करने का फैसला किया है। सभी राज्यों में हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की जा रही हैं। करीब एक दर्जन राज्यों ने बिल का विरोध किया है। इसे मानसून सत्र में पेश करने से पहले विस्तृत विचार-विमर्श करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
ये हैं हड़ताल के मुद्दे
- मानसून सत्र में पारित करने के लिए सूचीबद्ध किए बिजली संशोधन बिल 2021 को वापस लें
- ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए
- पक्का होने तक समान काम-समान वेतन दिया जाए
- एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करें
- ऊर्जा क्षेत्र में खाली पड़े लाखों पदों को पक्की भर्ती से भरें
- सभी को 24 घंटे वहनीय दरों पर बिजली दें
- कोरोना संक्रमण से मरने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 50 लाख रुपये मुआवजा
- राइट टू सर्विस एक्ट लागू करने से पहले पर्याप्त स्टाफ, आवश्यक सामान व उपकरण मुहैया कराएं