फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   266 got vaccinated on the first day

पहले दिन 266 ने लगवाया टीका

Sun, 17 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
266 got vaccinated on the first day
दूसरी वैक्सीन लेती डॉ वीना सिंह। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। कोरोना के खिलाफ पंचकूला में कोविशिल्ड वैक्सीन का महाअभियान शनिवार से शुरू किया गया। जिले में तीन केंद्रों पर 266 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि लक्ष्य 282 का था। जिले में सेक्टर-4 स्थित सिविल डिस्पेंसरी में पहला टीका सफाई कर्मचारी सरोज बाला को लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा के निर्देशन में टीकाकरण के बाद सरोज बाला को शॉल देकर सम्मानित किया गया। एलकेमिस्ट में सबसे पहले डॉ. अचिंत नारंग और रायपुररानी में बबिता को कोरोना का टीका लगाया गया। लक्ष्य से अधिक टीका अलकेमिस्ट अस्पताल में लगाया गया। यहां 98 का लक्ष्य था लेकिन 101 लोगों को टीका लगाया गया। इसी तरह रायपुररानी में निर्धारित 100 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा सेक्टर-4 में 84 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन यहां 65 लोगों को ही टीका लगाया गया। सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-4 में वैक्सीनेशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के टीकाकरण की शुरूआत के बाद की गई।
विज्ञापन

इनको लगाई गई कोरोना वैक्सीन
सफाईकर्मी सरोज बाला के बाद स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरजभान कंबोज, एडीशनल डायरेक्टर जनरल हरियाणा डॉ. वीना सिंह, डायरेक्टर एनएचएम डॉ. वीके बंसल, कोविड वैक्सीन को-आर्डिनेटर डॉ. वीरेद्र अहलावत, डॉ. राजीव नरवाल, पीएमओ डॉ. सुबीर सक्सेना, डॉ. रीटा कालड़ा, डॉ. विमल सहित कई चिकित्सकों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

आसमान में गुब्बारे छोड़े
पंचकूला की सिविल डिस्पेंसरी में इस टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने आसमान मेें गुब्बारे छोड़े। इस मौके पर डीसीपी मोहित हांडा, एमडीएनएचएम प्रभजोत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनू शासन, डीआईओ सतपाल शर्मा के साथ कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर अपलोड है डाटा
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पंचकूला की इस डिस्पेंसरी में गेट पर कोविन पोर्टल पर अपलोड डाटा को वैक्सीन लगवाने वालों के साथ मिलान किया जा रहा है। उसके बाद अंदर बनाए काउंटरों पर भी जानकारी ली जा रही थी। इसके बाद वैक्सीनेशन आफिसर संगीता वैक्सीन लगा रही थीं। संगीता ने बताया कि उनको वैक्सीनेशन के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। यहां पर वैक्सीन को एक बॉक्स में रखा गया था और सीरिंज को दूसरे बाक्स में।

वर्जन
कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रदेश में 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया है। पहले चरण में फ्रंट लाइन में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और अन्य को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य कानून व्यवस्था में अग्रणीय रहने वालों को यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। आगामी माह तक बहुत ज्यादा संख्या में नागरिकों के लिए भी यह टीका उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर नागरिकों का भय दूर करने के लिए पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। पांच हजार वैक्सीनेटर और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। पंचकूला में हर मंगलवार और शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाएंगे। - राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed