फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   25 modern research centers to be opened for technical education : Dushyant

ई-मोबिलिटी क्षेत्र में शोध को खोले जाएंगे 25 आधुनिक केंद्र ः डिप्टी सीएम

Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
25 modern research centers to be opened for technical education : Dushyant
चंडीगढ़। हरियाणा में ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए पांच ‘सेंटर ऑफ एक्सिलेंस’ खोले जाएंगे। इनके अलावा 20 आईटीआई या बहुतकनीकी संस्थानों में भी रिसर्च सेंटर आरंभ किए जाएंगे। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ का ड्राफ्ट फाइनल करने के लिए बुलाई गई उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, एमएसएमई एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बताया कि ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए राज्य में 5 ‘सेंटर ऑफ एक्सिलेंस’ खोले जाएंगे। प्रत्येक को 5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार, 20 आईटीआई या बहुतकनीकी संस्थानों में भी रिसर्च सेंटर आरंभ करने को 25-25 लाख की वित्तीय मदद की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शोध एवं अन्य क्षेत्र में धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी, बशर्ते उच्च गुणवत्ता का कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी ‘ई-व्हीकल’ खरीदने पर विशेष रियायत दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ई-व्हीकल निर्माता कंपनियों, प्रयोग करने वाले वाहन चालकों और चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले लोगों को फोकस करके ‘हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ बनाई जा रही है, जिसमें उनको विशेष छूट दी जाएगी। राज्य सरकार दोपहिया, तिपहिया तथा चारपहिया ई-व्हीकल्स को प्रोत्साहित करने पर बल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed