{"_id":"689794f48d9fb70c540164bd","slug":"2464-vehicles-checked-in-punjab-87-accused-arrested-panchkula-news-c-16-1-knl1001-786507-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में 2464 वाहन जांचे, 87 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में 2464 वाहन जांचे, 87 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रदेश में असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान ओपीएस सील-18 शुरू किया है। इसी के अंतर्गत शनिवार को पंजाब पुलिस ने सूबे में 2464 वाहनों को खंगाला और जांच के बाद 286 वाहनों के चालान कर नौ वाहन जब्त कर लिए। इस दौरान नशा तस्करी के 87 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। निरीक्षकों व डीएसपी की निगरानी में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों के समन्वय से चार सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीमा से लगे 10 जिलों पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा के 71 प्रवेश व निकास बिंदुओं पर मजबूत नाके स्थापित किए गए।
इसके अलावा शनिवार को सूबे में 403 जगहों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के आरोप में 57 मामले दर्ज किए गए और इस दौरान पकड़े गए 87 आरोपियों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन व 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस दौरान 433 संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।