फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   24 gangsters killed, 2,536 arrested in Punjab in three and a half years

Panchkula News: पंजाब में साढ़े तीन साल में 24 गैंगस्टर ढेर, 2536 पकड़े

Fri, 28 Nov 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
24 gangsters killed, 2,536 arrested in Punjab in three and a half years
चंडीगढ़। साल 2022 से लेकर अब तक पंजाब सरकार ने 962 आतंकी/अपराधी मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है। 24 गैंगस्टरों व अपराधियों का एनकाउंटर और 2536 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पंजाब पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर व आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने बताया कि राज्य से गैंगस्टर कल्चर को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान की अगुवाई में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) का गठन किया था। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2086 हथियार, 564 वाहन, 79 किलो हेरोइन और 4.69 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कम से कम 324 बार मुठभेड़ हुई। इन कार्रवाई में पुलिस ने 24 गैंगस्टरों/अपराधियों को ढेर किया और 515 को गिरफ्तार किया जिनमें से 319 आरोपी घायल भी हुए। इन अभियानों के दौरान पंजाब पुलिस के तीन बहादुर जवान शहीद हुए जबकि 41 पुलिसकर्मी घायल हुए। एजीटीएफ के गठन के बाद से यह यूनिट राज्य और देश के अन्य हिस्सों में गैंगस्टर तत्त्वों के खिलाफ लगातार ठोस और समन्वित कार्रवाई कर रही है। साथ ही, यह टास्क फोर्स विभिन्न फील्ड यूनिटों के साथ रियल-टाइम इंटेलिजेंस साझा कर अपराधियों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed