फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   234 active cases in Panchkula, 23 new cases of corona were reported

Panchkula News: पंचकूला में 234 एक्टिव मामले, कोरोना के 23 नए मामले सामने आए

Tue, 25 Apr 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
234 active cases in Panchkula, 23 new cases of corona were reported
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। लगातार संक्रमण फैलने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। नए संक्रमितों में 19 स्थानीय जबकि चार बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। सोमवार को जांच के लिए 72 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। इस समय जिले में 234 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 232 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पताल के वार्ड में दो कोरोना मरीजों को भर्ती कराया गया है। पंचकूला में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 695341 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें 49749 लोग संक्रमित मिले हैं। 49092 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed