फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   23 grand tableaux will be displayed at the Shri Ram Temple on Janmashtami.

Panchkula News: जन्माष्टमी पर श्रीराम मंदिर में सजेगीं 23 भव्य झांकियां

Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
23 grand tableaux will be displayed at the Shri Ram Temple on Janmashtami.
कोलकाता के कलाकार 15 दिन से दिन-रात जुटे, 3 सितंबर से स्कूली बच्चों और 4 सितंबर से आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगी
विज्ञापन

कर्मचंद
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित 23 भव्य और सजीव झांकियां तैयार की जा रही हैं। कोलकाता से आए चित्रकार और कारीगर दिलीप अपनी टीम के साथ पिछले करीब 15 दिनों से दिन-रात झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आकर्षक सजावट और बारीक कलाकारी से झांकियों में श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

3 सितंबर से बच्चों को दर्शन
मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव 4 सितंबर को होगा। बच्चों के उत्साह को देखते हुए झांकियां 3 सितंबर से ही स्कूली बच्चों के दर्शन के लिए खोल दी जाएंगी। 4 सितंबर को सुबह से आम श्रद्धालु भी मंदिर परिसर और झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम
जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलाकारों की टीम अंतिम चरण के काम में जुटी है, ताकि श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों और लीलाओं के भव्य दर्शन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed