{"_id":"651339281cc816f6e0023664","slug":"22-government-offices-did-not-deposit-property-tax-after-giving-notice-thrice-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-3893-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन बार नोटिस देने के बाद 22 सरकारी दफ्तरों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन बार नोटिस देने के बाद 22 सरकारी दफ्तरों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं किया जमा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की ओर से तीन बार 22 सरकारी कार्यालयों को 23 करोड़ की प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने का नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी इन दफ्तरों की ओर से टैक्स जमा नहीं कराया गया है। अब अगर सरकारी दफ्तर 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराएंगे तो निगम की ओर से प्रॉपर्टी सील करेगा। पंचकूला निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकारी दफ्तरों को 30 सितंबर का आखिरी बार नोटिस भेजा जाएगा। नगर निगम की ओर से मंगलवार को निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की रिव्यू बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में अधिकारियों से पूछा, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक करीब 9 करोड़ रुपये लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स ने जमा करवाए हैं।
इसके बाद निगम आयुक्त ने अधिकारियों से बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के बारे में पूछा जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सरकारी विभाग बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स हैं। 22 सरकारी विभागों का 23.84 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स में सेक्टर - 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम, नग्गल पावर ग्रीड, सेक्टर - 19 आईटीबीपी, सेक्टर -30 आईटीबीपी, एमडीसी सेक्टर - 3 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉयल वाटर कंजर्वेशन, एचएसवीपी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सेक्टर- 1, मोगीननंद पुलिस कॉलोनी, सेक्टर- 30 पुलिस कॉलोनी, नामक यह 8 वे बड़े प्रोपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स हैं जिनका करोड़ों रुपए प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया है। वहीं इसके अलावा जिमखाना क्लब सेक्टर- 3 एचएसवीपी, सेक्टर - 1 एमडीसी शिवालिक कंट्री क्लब, रेड बिशप टूरिज्म, राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सेक्टर -6 एचएसवीपी, सेक्टर- 1 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट, सेक्टर- 6 प्रिंटिंग विभाग, सेक्टर- 20 बूस्टिंग स्टेशन पब्लिक हेल्थ, सेक्टर- 5 सीबीएसई, सेक्टर- 2 रेसिडेंशियल एचएसवीपी, गवर्नमेंट यूथ हॉस्टल सेक्टर 3 एचएसवीपी, लॉयर्स चैंबर सेक्टर 1 सोशल जस्टिस, रेस्ट हाउस सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी, सेक्टर 1 मिनी सेक्रेटेरिएट शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि न 22 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के अलावा अन्य और भी सरकारी विभाग हैं जिनका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निगम आयुक्त ने जेडटीओ आकाश कपूर को निर्देश दिए कि जिन प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया उन्हें नोटिस दिया जाए। निगम आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया वे अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि 15 परसेंट रिबेट उन लोगों को मिलेगी जो अपने मोबाइल नंबर से अपनी प्रॉपर्टी को स्व प्रमाणित करेंगे। यह स्व प्रमाणित एनडीसी पोर्टल पर करना होगा और इसके लिए लोगों को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। उन्होंने पंचकूलावासियों से अनुरोध किया है कि जो भी विभाग 15 परसेंट की रिबेट का फायदा उठाना चाहता है वो एनडीसी पोर्टल पर 30 सितंबर 2023 तक सेल्फ सर्टिफाई करें। उन्होंने बताया कि केवल सेल्फ सर्टिफाई करने वाले व्यक्ति को ही 15 परसेंट रिबेट का लाभ मिलेगा। बैठक में जेडटीओ आकाश कपूर, कृष्ण नरवाल, जेई सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स अगर कोई तय समय पर नहीं जमा कराएगा तो अब प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए 30 सितंबर का समय दिया गया है। -सचिन गुप्ता, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम
निगम को तीन बार लिखकर दिया है कि अगर सरकारी विभाग प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करवाते तो प्रॉपर्टी को सील करो। इसके लिए जल्द ही कार्रवाई निगम के अधिकारियों की ओर से शुरू की जानी चाहिए। कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम