{"_id":"61d5fd129ad71d3ff66a3d44","slug":"2176-new-cases-of-corona-and-35-new-cases-of-omicron-identified-in-haryana-panchkula-news-pkl438406383","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना के 2176 और ओमिक्रान के 35 नए मामले आए, करनाल, पानीपत, रोहतक समेत छह और जिले रेड जोन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना के 2176 और ओमिक्रान के 35 नए मामले आए, करनाल, पानीपत, रोहतक समेत छह और जिले रेड जोन में शामिल
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से दस्तक दे रही है। बुधवार को कोरोना के 2176 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6036 पहुंच गई है। एक सप्ताह में ही एक दिन की संक्रमण दर 5.80 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 97.93 और मृत्यु दर 1.29 है। इस समय 3638 मरीज होम आइसोलेट हैं। रोजाना 40 हजार नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 35 नए केस मिलने पर सक्रिय मरीज 106 हो गए हैं।
उधर, हरियाणा सरकार ने कोविड के तेजी से बढ़ते नए मामलों के मद्देनजर 6 और जिलों (करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक व झज्जर) को रेड जोन में शामिल किया है। इसके साथ ही रेड जोन वाले जिलों की संख्या 11 हो गई है। इन जिलों में शाम छह बजे तक दुकानें व मॉल खुल सकेंगे। अभी तक इन्हें खोलने का समय शाम 5 बजे तक था। बुधवार देर रात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व मुख्य सचिव विजय वर्धन ने नए आदेश जारी किए। ताजा आदेश वीरवार से 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। सरकार ने मॉल व दुकानों को एक घंटा अधिक खोलने की मोहलत देने का निर्णय व्यापारियों के विरोध के मद्देनजर लिया है। अभी तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला व सोनीपत ही रेड जोन में थे। रेड जोन के 11 जिलों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, प्रदर्शनियां, बार रेस्तरां व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। खेल परिसरों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे, लेकिन दर्शक या समर्थक कोई मौजूद नहीं रहेगा। 50 फीसदी कर्मी ही सरकारी व निजी दफ्तरों में काम पर आएंगे। बाकी पाबंदियां 1 जनवरी 2022 को जारी आदेशानुसार जारी रहेंगे।
सभी जिलों में बढ़ रही संक्रमण दर
पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की संक्रमण दर तेजी सी बढ़ी है। गुरुग्राम में सबसे अधिक 9.5, कैथल 6.4, पंचकूला 5, फरीदाबाद 4.3 सोनीपत-फतेहाबाद और अंबाला में 3-3 प्रतिशत संक्रमण दर है।
विज्ञापन
कहां-कितने नए केस : गुरुग्राम 1178, फरीदाबाद 259, पंचकूला 171, सोनीपत 131, अंबाला 124, करनाल 75, हिसार 36, झज्जर 32, कुरुक्षेत्र 29, पानीपत 20, रोहतक-यमुनानगर 24-24, रेवाड़ी 15, जींद-कैथल 10-10, फतेहाबाद 8, नूंह 7, सिरसा-भिवानी 5-5, महेंद्रगढ़ 4 और चरखी-दादरी में 2 नए केस।
यूं बढ़ रही संक्रमण दर
29 दिसंबर 0.6
30 दिसंबर 0.8
31 दिसंबर 1.2
1 जनवरी 1.4
2 जनवरी 1.5
3 जनवरी 2.6
4 जनवरी 3.8
5 जनवरी 5.8